फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सारनाथ थाने के दरोगा की मौत, छुट्टी लेकर जा रहे थे घर

Mon, 03 Apr 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/कानपुर
विज्ञापन
आगरा हाईवे पर कानपुर में महमूदपुर गांव के पास खड़े ट्रक से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कानपुर में आगरा हाईवे पर महमूदपुर गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में सारनाथ थाने में तैनात दरोगा विनोद कुमार सिंह (38) की मौत हो गई। विनोद की कार सड़क किनारे खड़े ट्राला ट्रक से जा टकराई। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


वहीं, कार सवार विनोद के सारनाथ निवासी साथी रमेश शर्मा (30) को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला रोज निवासी दरोगा बीते साल एक दिसंबर को सारनाथ थाने पर तैनात हुए थे।

उनका परिवार कैंट थाना के पंचक्रोशी क्षेत्र में रहता है। सारनाथ थानाध्यक्ष के अनुसार रविवार की रात आठ दिन की छुट्टी पर विनोद घर के लिए कार से निकले थे। सोमवार को कानपुर जिले में आगरा हाईवे पर महमूदपुर गांव के पास कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्राला से जा भिड़ी।

ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों लोगों को निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार फोन से सूचना देने पर भी एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची और इसी बीच दरोगा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


उधर, सारनाथ थाने पर दरोगा विनोद के निधन की सूचना मिलते माहौल गमगीन हो गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें