फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar Patel Jayanti: वाराणसी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, तीन मंत्रियों समेत कई BJP नेताओं ने लगाई दौड़

Mon, 31 Oct 2022 10:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर आज वाराणसी में राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर कंट्री) का आयोजन हुआ।  प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन
वाराणसी में राष्ट्रीय एकता दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर आज वाराणसी में राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर कंट्री) का आयोजन हुआ।  प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाई। स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अजगरा विधायक टी राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय  समेत कई भाजपा नेताओं ने दौड़ लगाई।

विज्ञापन


इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें के नारे गुंजायमान रहे। कार्यक्रम में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  एकता दौड़ सुबह 7.30 बजे से सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर मलदहिया पहुंची। 

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय  एकता दौड़ के समापन की घोषणा की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पूरी दुनिया में वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। पहले कोई विदेशों से आता था तो केवल ताजमहल घूमने जाता था। मगर, अब भारत में विश्व का कोई राष्ट्राध्यक्ष आता है तो काशी में गंगा मां की आरती करता है। बाबा विश्वनाथ धाम जाता है। अक्षरधाम में दर्शन करता है। आज पूरी दुनिया में वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगता है।
विज्ञापन

बीएचयू में यारी एप का आज लोकार्पण करेंगे कैबिनेट मंत्री

बीएचयू परिसर स्थित अटल इनोवेशन सेंटर में सोमवार को शाम तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यारी एप का लोकार्पण करेंगे। संस्थापक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह एप एक सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह काम करेगा। बीएचयू स्थित सेंटर पर ही इसे एक प्रोजेक्ट के तहत तैयार कराया गया है। इसका कार्यालय भी बीएचयू में ही है। कैबिनेट मंत्री के लोकार्पण समारोह में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें