पूजा आयोजन में शामिल महिलाओं का कहना था कि मां सरस्वती की कृपा से बच्चों में शिक्षा, संस्कार और ज्ञान का विकास होता है। आज के समय में जब युवा पीढ़ी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में ज्ञान की देवी का यहां विराजमान होना सकारात्मक संदेश देता है। वहीं युवाओं ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि घाट और आसपास के क्षेत्र को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाना भी है।
स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि धोबी घाट का अपना ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व रहा है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह स्थान अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने से यहां हर वर्ष पूजा-पाठ, बच्चों के लिए विद्या से जुड़े कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा और अन्य पर्वों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कॉलोनी के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मां सरस्वती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम में शिवम जायसवाल, अंकित गुप्ता, चंदन जायसवाल, अनुज गुप्ता, ईशु सेठ, दिव्यांश विश्वकर्मा 'देवू', संस्कार मिश्रा और आर्यन विश्वकर्मा का सहयोग रहा।