काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण करतीं अभिनेत्री सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके सारा अली खान ने रविवार को बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन और पूजन किया। गैर सनातनधर्मियों के लिए मंदिर में केवल शिखर दर्शन की व्यवस्था है। मंदिर प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को दर्शन-पूजन कराया।
काशी विद्वत परिषद के डॉ. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों ने अगर स्पर्श दर्शन कराया है तो यह गलत है। इसको मंदिर प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।