फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : काशी के घर-घर तक पहुंचेगा संघ का साहित्य, 100 साल पूरे होने पर आत्मचिंतन होगा

Tue, 01 Apr 2025 11:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर विशेष अभियान चलाया जाने वाला है और इसके तहत काशी के घर-घर तक संघ का साहित्य पहुंचाने की योजना है। संघ प्रमुख के काशी प्रवास पर स्वयंसेवकों से चर्चा होगी।
 
विज्ञापन
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ का साहित्य काशी के हर घर तक पहुंचेगा। संघ हर गांव, हर बस्ती, घर-घर अभियान चलाएगा। तीन अप्रैल को संघ प्रमुख मोहन भागवत काशी प्रवास पर पहुंच रहे हैं। 3-7 अप्रैल के बीच उनके कई कार्यक्रम हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के बीच वह शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर चर्चा करेंगे और अभियान को लेकर स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदाधिकारी ने बताया कि संघ का मानना है कि विजयादशमी पर जब संघ 100 साल पूरे करेगा तो इसका मतलब सिर्फ यह नहीं होगा कि उन्हें उत्सव मनाना है। इस मौके पर आत्मचिंतन होगा। समाज के लिए संघ और क्या कर सकता है, इसकी रूपरेखा तैयार होगी। संघ कार्यों को समाज की ओर से जो समर्थन मिला है, उसका आभार जताया जाएगा।

उसी को देख कार्यक्रम चलेगा। इसे अक्तूबर-नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। लोगों का आभार भी जताएंगे और संघ का साहित्य घर-घर पहुंचाया जाएगा। शताब्दी वर्ष पर संघ गणवेश में खंड और नगर स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। इन योजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


काशी के प्रबुद्ध वर्ग से भेंट करेंगे संघ प्रमुख
संघ प्रमुख प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम शहर के प्रबुद्ध वर्ग से मिलने उनके साथ भोजन करने और संवाद रखेंगे। लोगों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। इसमें प्रोफेसर, समाज चिंतक, शोधार्थी, डॉक्टर और साहित्य से जुड़ी तमाम हस्तियों से भेंट करेंगे।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को मंगलवार को एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की बैठक हुई। अफसरों ने सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की। एक घंटे चली बैठक में उनके आने, गाड़ियों की पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में सीआईएसएफ के सहायक सेनानायक, डीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, सीआईएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट राजूराम, इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार, चौकी प्रभारी सत्यजीत सिंह समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें