फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को मिली जमानत, जेल से रिहा

Wed, 09 Oct 2024 09:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सनातन रक्षक दल के सदस्य बीते 30 सितंबर को बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में स्थापित साईं की प्रतिमा को कपड़े में लपेटकर मंदिर परिसर से बाहर रखवाया। वहीं, बड़ा गणेश मंदिर के महंत रम्मू गुरु ने कहा कि जानकारी के अभाव में साईं की पूजा हो रही थी।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शांतिभंग के मामले में कमिश्नरेट की कोर्ट से जमानत की प्रक्रिया पूरी होने पर सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा जिला जेल से बाहर आए।

विज्ञापन


वाराणसी शहर के मंदिरों से साईं प्रतिमा जबरन हटवाने और उन्हें तोड़ने के आरोपी सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की अग्रिम अंतरिम जमानत अर्जी प्रभारी जिला जज की अदालत में सोमवार को प्रस्तुत की गई थी। अदालत ने पत्रावली पर सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तिथि नियत की थी।

बड़ी पियरी निवासी अजय शर्मा बीते दो महीने से शहर के मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवा रहे थे। वह 14 मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवा चुके थे। बीते तीन अक्तूबर की भोर में अचानक पुलिस ने अजय शर्मा को हिरासत में लिया। अजय का चौक थाने की पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौक और सिगरा थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्हीं दोनों मुकदमों में अजय शर्मा की अग्रिम अंतरिम जमानत अर्जी प्रभारी जिला जज की अदालत में प्रस्तुत की गई थी। उधर, चौक थाने की पुलिस की न्यायिक रिमांड की अर्जी पर अदालत ने अजय शर्मा को जिला जेल से तलब किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें