फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म, नौ महीने बाद एक और आरोपी गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 27 Aug 2025 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया है। उधर, नौ महीने बाद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि अब भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार की शाम बेटी को जन्म दिया है। आरोप है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी इसलिए आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सामूहिक दुष्कर्म के नौ महीने बाद हुई है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे। मामले के चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कुल सात आरोपी बनाए गए थे।

विज्ञापन


क्या है मामला
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर 2024 में 16 वर्षीय बेटी खेत में गई थी, तभी गांव के सात मनबढ़ों ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी जब गर्भवती हुई तो 29 जून की रात चौबेपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया लेकिन मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जो आरोपी बाहर हैं, वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद मंगलवार को एक और आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

पिता ने बताया कि सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस को फोन किया गया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी मदद मांगी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऑटो से उसे जिला अस्पताल पांडेयपुर लाया गया, जहां देर शाम उसने बेटी को जन्म दिया है।

विज्ञापन

पड़ोस की महिला ने दी थी मौसी को जानकारी
पिता ने बताया कि बेटी जब गर्भवती हुई तो पड़ोस की महिला ने शंका के आधार पर उसकी मौसी को सूचना दी। गांव के सिवान में घर है। मामले में आरोपी बनाए गए कुछ लड़के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास भी करते हैं।

पीड़िता बोली- सजा दिलाने तक लडूंगी कानूनी लड़ाई
बेटी को जन्म देने वाली पीड़िता का बयान भी सामने आया है। उसका कहना है कि बेटी को पालेगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगी। जब तक हर आरोपी को सजा न मिल जाए तब तक पैरवी करती रहूंगी। इस मामले में परिवार का पूरा सहयोग है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ प्रताड़ित भी किया था। आरोपियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

इसे भी पढ़ें; Colonizer Murder Case: कारोबारी साथी ने रची कॉलोनाइजर की हत्या की साजिश, गाजीपुर के शूटरों ने मारी थी गोली
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ी फाइल बुधवार को मंगाई है। पूरे मामले को देखेंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, अपराध

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई है। चार और आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। -अजीत कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें