फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विवि छात्रसंघ चुनाव : नाम वापसी के बाद चारों पदों पर आठ उम्मीदवार मैदान में, 11 अप्रैल को मतदान

Wed, 07 Apr 2021 10:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नाम वापसी के बाद चार प्रमुख पदों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों पदों पर अब सीधी लड़ाई है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। एनएसयूआई और एबीवीपी ने भी अपने पैनल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर अजय दुबे, कृष्णमोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, चंद्रमौलि तिवारी, महामंत्री पद पर गौरीशंकर गंगेले व शिवम चौबे तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र व विवेकानंद पांडेय मैदान में हैं। वेदवेदांग संकाय में प्रतिनिधि के लिए कुश तिवारी, पंकज द्विवेदी, राघवेंद्र मिश्रा, शानू कुमार, श्रीश कुमार, सत्याजीत तिवारी, साहित्य संस्कृति संकाय में अनुराम शर्मा, बृजेश कुमार दुबे, श्रमण विद्या संकाय में उज्जवल, प्रियांशु कुमार पांडेय और दर्शन संकाय में शिव ओम शर्मा मैदान में हैं। 

चुनाव अधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 11 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी प्रत्याशियों से अपील है कि वह लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार ही चुनाव प्रचार करें।


एनएसयूआई का जीत का दावा

एनएसयूआई के पदाधिकारी छात्रसंघ चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। एनएसयूआई के पैनल से अध्यक्ष पद पर कृष्णमोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत चौबे, महामंत्री पद पर शिवम चौबे, पुस्तकालय मंत्री पद पर आशुतोष मिश्र, संस्कृत साहित्य संकाय से अनुराग शर्मा, श्रमण विद्या से प्रियांशु मिश्रा, वेदवेदांग से पंकज कुमार मिश्र और राघवेंद्र मिश्र मैदान में हैं।

एबीवीपी ने भी लगाया जोर
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ और हरिश्चंद्र में मिली हार के बाद एबीवीपी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। एबीवीपी के पैनल में अध्यक्ष पद पर अजय दुबे, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रमौलि तिवारी, महामंत्री पद पर गौरीशंकर गंगेले और पुस्तकालय मंत्री पद पर विवेकानंद पांडेय मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें