फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: दाखिले के लिए एंटी रैगिंग शपथ-पत्र जरूरी, बैठक में फैसले के बाद अमल शुरू

Wed, 09 Apr 2025 06:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए एंटी रैगिंग शपथ-पत्र जरूरी होगा। इसके लिए सात सदस्यीय एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसे देने के बाद ही प्रवेश पूरा माना जाएगा। एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में फैसले के बाद इस पर अमल शुरू हो गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्तर पर प्रो. हरिशंकर पांडेय की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। 26 मार्च को बैठक में फैसलों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

समिति ने निर्णय लिया है कि दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रवेश सत्र 2025-26 में पंजीकरण के समय दिए गए ऑनलाइन एंटी रैगिंग लिंक पर शपथ पत्र देना होगा। भरने के बाद इसकी हार्डकॉपी प्रवेश आवेदन पत्र में लगानी होगी, तभी प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

छात्रावासों के लिए आवेदन करने वालों पर भी यहीं नियम लागू होगा। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि समिति ने यह भी सुझाव दिया कि यदि कोई छात्र विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग करते पाया जाता है, तो उस पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रैगिंग से ग्रसित छात्र प्रार्थना-पत्र के माध्यम से एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष से शिकायत कर सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत भी की जा सकती है। अधिक से अधिक छात्रों को इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए परिसर में होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें; दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें