संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथमा से आचार्य तक के छात्रों को आठ जुलाई तक परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया गया है। प्रमोट होने वाले छात्रों को भी परीक्षा फार्म अनिवार्य रूप से भरना होगा। प्रथमा (कक्षा आठ) पूर्व मध्यमा (कक्षा नौ व दस), उत्तर मध्यमा (कक्षा-11 व 12) प्रथम व द्वितीय खंड व शास्त्री (स्नातक) द्वितीय व तृतीय खंड तथा आचार्य (स्नातकोत्तर) प्रथम, द्वितीय तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी सात जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के पंजीकरण से चुके छात्रों को एक और अवसर दिया गया है। पंजीकरण के अभाव में परीक्षा फार्म भरने पर रोक लगा दी गई थी। इस फैसले से सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी।
हेल्प डेस्क गठित
कोरोना संक्रमण काल में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं।