फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की 15 से होने वाली परीक्षाएं हुईं स्थगित

Sat, 12 Sep 2020 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 15 सितंबर से होने वाली  व्यवसायिक कोर्स की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। क्योंकि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अभी हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

दरअसल, विश्वविद्यालय के कर्मचारी सात सितंबर से सातवें वेतन आयोग के बकाये के भुगतान को लेकर हड़ताल पर हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन हड़ताल को अवैधानिक घोषित कर चुकी है।


कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नोटिस भी दिया गया है। लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। प्रशासन ने उन्हें वार्ता के लिए दोपहर बाद फिर बुलाया लेकिन, मामले का हल नहीं निकला। अब 22 सितंबर से होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक विशेश्वर प्रसाद ने बताया है कि शिक्षाशास्त्री, आयुर्वेद, संगीत प्रमाणपत्रीय, भाषा विज्ञान, पुरातत्व एवं संग्रहालय और लाइब्रेरी विज्ञान की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें