अखिलेश यादव सरकार की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना अधर में फंसी हुई है। अब नई सरकार तय करेगी कि आवेदन करने वालों को स्मार्ट फोन योजना को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। अगर दिया जाएगा से इसका स्वरूप क्या होगा।
सरकार की अगली बैठक में स्मार्ट फोन योजना का भविष्य तय होने की उम्मीद है। 15 दिसंबर, 2016 तक वाराणसी से 263263 लोगों ने स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
सपा ने 18 वर्ष के ज्यादा के युवाओं से स्मार्ट फोन के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 15 दिसंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप टेन में पूर्वांचल के छह जिले शामिल थे। सबसे ज्यादा 413283 आवेदन इलाहाबाद से मिले, जबकि जौनपुर से 388187 आए। 377280 आवेदन के साथ आजमगढ़ तीसरे नंबर पर रहा।
गाजीपुर 308495 आवेदन के साथ पांचवें नंबर पर रहा, जबकि वाराणसी का स्थान सातवां है। दसवें नंबर पर रहे बलिया से 228496 आवेदन किए गए हैं।