इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी आशापुर चौराहे से पंचक्रोशी सब्जी मंडी तक किसान यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया। पदयात्रा में जितेंद्र यादव, पूजा यादव, विवेक यादव, राजू यादव, राहुल श्रीवास्तव, मनोज यादव गोलू आदि शामिल रहे।
25 कार्यकर्ता गिरफ्तार
किसान यात्रा का शुरूआत करने लखनऊ स्थित आवास से कन्नौज जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया। इसकी सूचना के बाद सपा नेता जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे 25 सपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी लगा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में पार्षद हारुन अंसारी पूर्व पार्षदों में डॉक्टर ओपी सिंह, वरुण सिंह, सत्यप्रकाश सोनू, अब्दुल कलाम, महिला सभा की अध्यक्ष पूजा यादव आदि शामिल रहे।
सपा के पूर्व मंत्री घर पर नजरबंद
रोहनिया राजातालाब बीरभानपुर में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल के आवास पर समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली किसान रैली में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राज्य मंत्री को पुलिस रोका। पूर्व मंत्री को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया।