किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सपा की पदयात्रा मछोदरी पार्क तक आई। यहां कोतवाली और आदमपुर पुलिस ने 23 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, पूजा यादव, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा आदि शामिल हैं।
सपा नेताओं ने कहा- किसानों को समाजवादी पार्टी का समर्थन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रत्येक जिलों में सपा का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई।