फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी, भाजपा उनपर प्रहार करती है

Tue, 01 Mar 2022 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की है, उससे बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबी काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। राज्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ वे हैं जो आतंकियों के मुकदमे वापस लेते है और दूसरी तरफ भाजपा है जो आतंकियों पर प्रहार करती है। भाजपा सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की है, उससे बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

अश्विनी चौबे ने परिवार संग किए बाबा के दर्शन

राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने महाशिवरात्रि पर परिवार संग बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए। विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सरकार के दौरान नगर पंचायत, ग्राम पंचायत सहित पूर्वांचल में हुए विकास कार्यों से यहां की फिजा ही बदल गई है। भगवान बोलेनाथ की कृपा से चुनाव में अगली सरकार फिर से 350 सीटों के साथ जीत दर्ज कराएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें