फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बर्खास्त डीएसपी अमरेश बघेल की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई जांच, वॉलीबाल खेलते समय हो गए थे घायल 

Tue, 09 Nov 2021 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बसपा सांसद अतुल राय प्रकरण में बर्खास्त डीएसपी अमरेश सिंह बघेल 25 दिनों पूर्व खेल के दौरान घायल हो गए थे। जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से जांच के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया 
विज्ञापन
अमरेश सिंह बघेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सांसद अतुल राय प्रकरण में बर्खास्त डीएसपी अमरेश सिंह बघेल को मंगलवार को वाराणसी जिला जेल प्रशासन की अभिरक्षा में उपचार के लिए बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 25 दिन पहले जेल के अंदर वॉलीबाल खेलते समय बघेल घायल हो गए थे। जेल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जांच के लिए उन्हें बीएचयू भेजा गया था। 
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी घोसी सांसद अतुल राय के पक्ष में रिपोर्ट लगाने और पीड़िता को आत्महत्या को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार बघेल 31 अगस्त से जिला जेल चौकाघाट में निरुद्ध है। 30 अगस्त को कमिश्नरेट पुलिस ने बाराबंकी स्थित हैदरगढ़ से अमरेश सिंह बघेल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लंका थाने में बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि 25 दिनों पूर्व खेल के दौरान अमरेश सिंह बघेल का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। वापस जेल में लाकर दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें