फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में भगवान शिव के वाहन नंदी पी रहे दूध और पानी, देर रात तक श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

Sun, 28 Jul 2019 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अफवाह फैलने पर नंदी को पानी पिला रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को भगवान शिव के वाहन नंदी के पानी पीने की अफवाहें फैलती रहीं। नदेसर स्थित साईं मंदिर में नंदी के पानी पीने की अफवाह फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। वहीं रामनगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी नंदी को दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


शनिवार की शाम को मंदिर में नंदी को पानी पिलाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के अखिलेश सिंह ने बताया कि शाम को एक भक्त ने जैसे ही नंदी के सामने पानी रखा वह गायब हो गया। इसकी सूचना उसने मंदिर के पुजारी को दी।

धीरे-धीरे यह सूचना कानों-कान आसपास के मोहल्ले में फैल गई। लोग घर से पानी लेकर नंदी को पिलाने के लिए पहुंचने लगे। देर रात तक मंदिर में नंदी को पानी पिलाने के लिए होड़ लगी रही। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी नंदी के पानी पीने की अफवाह रही। वहीं राम नगर के गुरुद्वारा गली स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी नंदी को दूध पिलाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध पिलाने के लिए लगी होड़ :
रामनगर के गुरुद्वारा गली स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी शनिवार को उस समय श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जब किसी भक्त ने नंदी द्वारा दूध पीने की बात फैला दी। सुबह साढ़े आठ बजे एक महिला मंदिर में दर्शन पूजन करने गई। पूजा के बाद उसने चम्मच में दूध नंदी की मूर्ति के आगे रखा तो दूध धीरे-धीरे गायब हो गया।

बस इस बात की चर्चा फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों का तांता लग गया। हालांकि मूर्ति छोटी थी इसलिए लोग चम्मच ही लेकर पहुंचे। किसी ने दूध पीने का वीडियो भी वायरल कर दिया। इसके बाद लोग अपनी उत्सुकता का निदान करने भी मंदिर पहुंचे। देर शाम तक नंदी को दूध पिलाने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें