काशी में बाबा मसाननाथ का वैदिक विधि से रुद्राभिषेक किया गया। बाबा मसाननाथ की भव्य आरती के बाद विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना करके बाबा का नरमुंड खप्पर कारज से भरा गया।
चैत्र नवरात्र की पंचमी पर श्रीश्री 1008 बाबा महाश्मशान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव की शुरूआत हुई। शनिवार को बाबा मसाननाथ का वैदिक विधि से रुद्राभिषेक करके महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। बाबा की भव्य आरती के पश्चात विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना करके बाबा का नरमुंड खप्पर कारज से भरा गया।
विज्ञापन
शनिवार को बाबा महाश्मशान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य सुनील पाठक ने शास्त्रोक्त विधि से पूजन संपन्न कराया। पूजा के यजमान चैनू प्रसाद गुप्ता बने। इसके बाद बाबा की शृंगार आरती कर पूजन पूर्ण कराया गया।
पूरे मंदिर परिसर को बेला, गुलाब, गेंदा के फूलों से सजाया गया था। बाबा के भोग में जया, विजया, विविध मिष्ठान, खीर आदि के साथ विशेष विजया की बर्फी थी। मंदिर में 11 बार सुंदरकांड का पाठ हुआ। उसके बाद देर रात्रि तक भजन कीर्तन चलता रहा। इस दौरान गुलशन कपूर, बिहारी लाल गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, विजय शंकर पांडेय आदि पदाधिकारी भक्त शामिल थे।