फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में देर रात बवाल: इमरजेंसी में घुसे छात्रों ने दो महिला सहित पांच जूनियर डॉक्टरों को पीटा

Thu, 21 Sep 2023 09:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार की देर रात भूतल पर इमरजेंसी डॉक्टर इलाज में लगे थे। इसी बीच लिफ्ट से बीएचयू के कुछ छात्र इमरजेंसी में आए और अपने परिजन का इलाज जल्द कराने का दबाव बनाने लगे। इससे कहासुनी होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज कराने पहुंचे जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार की देर रात दो महिला सहित पांच जूनियर डॉक्टरों को पीट दिया गया। घायल डॉक्टरों का ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार करके छात्रावास भेजा गया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा किया। डॉक्टरों की तरफ से प्रॉक्टोरियल बोर्ड को तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कामकाज में बाधा डालने, मारपीट व तोड़फोड़ की बात लिखी है। अब बोर्ड के माध्यम से तहरीर लंका थाना पुलिस को दी जाएगी। दूसरी तरफ घटना की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस इमरजेंसी पहुंची और पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- लोलार्क षष्ठी 2023: इस बार टूटेगी सालों से चली आ रही परंपरा, भक्त नहीं कर सकेंगे लोलार्केश्वर महादेव की पूजा

विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार की देर रात भूतल पर इमरजेंसी डॉक्टर इलाज में लगे थे। इसी बीच लिफ्ट से बीएचयू के कुछ छात्र इमरजेंसी में आए और अपने परिजन का इलाज जल्द कराने का दबाव बनाने लगे। इससे कहासुनी होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने आपत्ति की और वहां मौजूद युवकों से बाहर जाने को कहा। इससे नाराज युवकों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इससे दो महिला सहित पांचजूनियर डॉक्टर घायल हो गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सभी को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल मामला शांत है। उधर, लंका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मगर, किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। सुरक्षा के लिहाज से टीम को परिसर में भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इमरजेंसी पहुंचे अधिकारी, डॉक्टरों से की बात

इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों संग मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसमें डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, आईएमएस बीएचयू के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड से जुड़े अन्य अन्य अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कुछ युवकों ने इमरजेंसी में हंगामा किया और जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की है। इसमें डॉक्टरों को चोट भी आई है। फिलहाल मामला शांत है। सीसी कैमरे से लोगों की पहचान की जा रही है। -प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस बीएचयू

तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान के लिए सीसी फुटेज की जांच की जा रही है। - अश्विनी, पांडेय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें