फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर होगी दूसरे देशों से लौटने वालों की आरटीपीसीआर जांच, एक महीने में विदेश से आए 45 लोग

Sat, 26 Dec 2020 10:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के नए रूप स्ट्रेन के संक्रमण से बचने के लिए ब्रिटेन समेत अन्य देशों से लौटने वालों की एयरपोर्ट पर ही आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य टीम सभी की मॉनिटरिंग करती रहेगी। इधर, पहले से लिए गए सैंपल में अभी पांच लोगों की जांच रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। सीएमओ के मुताबिक आरटीपीसीआर जांच की जिम्मेदारी बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को दी गई है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन समेत अन्य देशों में स्ट्रेन के संक्रमण के बाद अलग-अलग जगहों से जिले में कुल 45 लोग एक महीने में आए हैं। नियमानुसार जिन 19 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था, उसमें आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से इसमें शुक्रवार तक 13 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी जबकि शनिवार को भी एक की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब भी बीएचयू से पांच की रिपोर्ट आनी बाकी है।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब एयरपोर्ट पर आने के बाद ही लोगों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बताया तो जाएगा ही साथ ही 28 दिन तक सेहत की मानीटरिंग भी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें