फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर आरटीई के तहत पांच निजी विद्यालयों में दाखिला लिया गया है। दो स्कूलों में फर्जीवाड़े का सबसे ज्यादा मामला सामने आया। जिसमें ज्ञानपदीप स्कूल लालपुर, ज्ञानदीप स्कूल चितईपुर व एसओएस हरमन माइनर स्कूल उमराहां प्रमुख हैं।
सिफारिशी पत्र में फर्जी हस्ताक्षर
फर्जीवाड़े का खेल सिफारिशी पत्र के आधार पर किया जा रहा है। पत्र में पत्रांक संख्या, तिथि भी अंकित है। पत्र की कॉपी डीएम, सीडीओ, एडी बेसिक को लिखी गई है। पत्र पर बीएसए व आरटीई के जिला समन्वयक विमल केशरी का फर्जी हस्ताक्षर व सील भी लगा हुआ है।
बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर दाखिला लेना अपराध है। मामले की सख्ती से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।