फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ स्टेशन पर खुलेगी आरपीएफ चौकी, सीसी कैमरों का बिछेगा जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन के लिहाज से सारनाथ स्टेशन को विकसित करने की तैयारी है। मुख्य प्रवेश द्वार को अत्याधुनिक और आकर्षक बनाया जाएगा। भगवान बुद्ध की भित्त चित्र सर्कुलेटिंग एरिया में लगवाया जाए। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ चौकी खोली जाएगी और सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछेगा। शुक्रवार को रेलवे बार्ड यात्री सेवा समिति के चार सदस्यीय दल ने सारनाथ स्टेशन पर सुविधाओं का जायजा लिया। चौकी खोलने और स्टेशन परिसर में 15 दिनों के अंदर सीसी कैमरे लगाने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। प्लेटफार्म पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं को तत्काल दूर कराने का भी निर्देश दिया। अपराह्न साढ़े तीन बजे पहुंचे यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र ने पीने की पानी की टोटी ठीक करने व प्रतीक्षालय में कूड़ा दान रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों को सचेत कर कहा कि प्रत्येक महीने पानी की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, संबंधित विभाग इसे अपनी जिम्मेदारी माने। यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच, पंखे एक सप्ताह के अंदर बढ़ाने का निर्देश दिया। समिति में इतेंद्र सिंह, सुरेंद्र भगत, राम किशन शामिल रहे। मौके पर एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी, संजीव शर्मा, असित कुमार घोष, अजय नारायण पांडेय, उत्तम उपाध्याय, शामिल रहे। स्वागत स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु ने की ट्रेन ठहराव की मांग
धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदीमा ने चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को पुन: सारनाथ से चलाने व स्टेशन पर इंटरसिटी, चौरी चौरा, सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ यात्री शेड की सुविधा को लेकर मांग की। दल ने आश्वस्त किया कि इस पर अमल किया जाएगा।
सुविधाओं को लेकर यात्रियों से की बात
चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने यात्रियों से सफाई, अधिकारियों का व्यवहार, स्वच्छ पानी के बारे में जानकारी ली, जिसमें मऊ के राजेंद्र खरवाल व सादात गाजीपुर के अंबिका नंद यादव, रंजना से राय ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें