फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का वीडियो वायरल करने पर आरपीएफ जवानों ने पत्रकार को पीटा

Thu, 16 Nov 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
विज्ञापन
घायल पत्रकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे  स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के एक सिपाही द्वारा एक यात्री से धन वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर एक पत्रकार को आरपीएफ के जवानों ने बुधवार को बुरी तरह पीट दिया। पोस्ट पर ले जाकर पिटाई किए जाने से पत्रकार की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


पत्रकार की तहरीर पर जीआरपी ने आरपीएफ कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कमांडेंट ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। नई बस्ती अलीनगर निवासी अनिल (35) एक चैनल में रिपोर्टर हैं।

मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर एक सिपाही द्वारा यात्रियों से धन उगाही किए जाने के दौरान अनिल ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही कमांडेंट ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार की शाम पांच बजे अनिल किसी काम से सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। इसी बीच 10 से 12 सिपाही पहुंचे और अनिल के बारे में पूछताछ की। इसके बाद सिपाहियों ने अनिल को पकड लिया और पोस्ट पर ले आए। यहां अनिल कुछ समझता इससे पहले ही आरपीएफ जवानों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इधर अन्य पत्रकारों को इसकी खबर लगी तो आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच कर पूछताछ की। इस पर सिपाहियों ने अनिल को छोड़ दिया। बाद में अनिल ने जीआरपी में तहरीर दी। इसके आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं सूचना पाकर असिस्टेंट कमांडेंट एसके सिंह पोस्ट पर पहुंचे और घायल पत्रकार से पूछताछ की। भरोसा दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें