पिछले महीने महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। उसमें कुलपति भी शामिल हुए थे। इसकी जानकारी होते ही छात्रों का एक गुट विरोध में खड़ा हो गया। कुलपति आवास पर हनुमान चालीसा, हनुमानष्टक और श्रीराम स्तुति का पाठ किया था यहां तक इस छात्र गुट ने कुलपति आवास के सामने गंगा जल का छिड़काव किया और मुंडन कराया।
कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कुलपति से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग तक की। हालांकि तब बीएचयू प्रशासन ने कहा था कि इससे पहले भी कुलपति महिला महाविद्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेते रहे हैं। यह कोई नई परंपरा नहीं है।