इन वाहनों को लक्सा की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेघ घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। दो पहिया वाहनों को गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। भेलूपुर तिराहा से विपिन बिहारी इंटर कॉलेज तक ही तीन पहिया वाहन आ सकेंगे और इनकी पार्किंग कॉलेज में ही होगी।
वाराणसी शहर में विभिन्न मार्गों पर रोजाना लग रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मैदागिन चौराहे से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ चार और तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे। पैडल रिक्शा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस तरफ आने वाले वाहनों को कबीरचौरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में खड़े होंगे। तीन पहिया वाहन नगर निगम पार्किंग तक ही आएंगे।
पढ़ें: विश्व के लिए शुभ नहीं एक पखवाड़े में दो ग्रहण, महाभारत काल में ऐसा हुआ था