बकरीद के मद्देनजर 22 अगस्त को बनारस में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन के कारण शहर वासियों को कई इलाकों में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन ने त्योहार में रूट डायवर्जन में सभी से सहयोग करने की अपील की है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा है कि आमजन रूट डायवर्जन का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
- गाजीपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को आशापुर से कज्जाकपुरा की तरफ न जाने देकर पांडेयपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा जो पांडेयपुर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
- जीटी रोड से लाटभैरव होकर आशापुर की तरफ जाने वाले वाहनों को कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से चौकाघाट की तरफ भेजा जाएगा।
- गोदौलिया से मैदागिन की तरफ चौक होते हुए किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यह प्रतिबंध मैदागिन से गोदौलिया जाने वाले वाहनों पर भी लागू रहेगा।
- नई सड़क से दालमंडी की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोदौलिया से दशाश्वमेध की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन कैंट से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए साजन सिनेमा तिराहा से होकर भेजा जाएगा। काशी विद्यापीठ की ओर न वाहन आएंगे और न जाएंगे।
- लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर नमाज के समय नई सड़क की ओर बेनियाबाग की तरफ से वाहन नहीं आएंगे।
- एलटी कॉलेज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को कचहरी, आंबेडकर चौराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार पांडेयपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ न भेजकर डीआईजी आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर डायवर्ट किया जाएगा।
- नमाज के दौरान पूर्व में निर्गत सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे।
- एंबुलेंस, मरीज वाहन, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन सभी प्रकार के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।