फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रोटरी क्लब के सदस्यों ने खेली फूलों की होली, राधा-कृष्ण की झांकी में बच्चों ने मोहा जन मन

Wed, 27 Mar 2024 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उपशास्त्रीय गायक सतीश मिश्रा को सम्मानित किया गया। उन्होंने होरी एवम चैती के गीतों की प्रस्तुतियां दीं। रोटरी परिवार के सदस्यों ने जमकर फूल और गुलाल से होली खेली। 
विज्ञापन
फूलों की होली का उठाया लुत्फ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से बुधवार को होली उत्सव में फूलों की होली का आयोजन हुआ। महमूरगंज स्थित शगुन लान में आयोजित कार्यक्रम में वृंदावन की होली, बरसाने की लट्ठमार होली, फूलों की होली का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। राधा-कृष्ण की झांकी में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।

विज्ञापन




बुधवार की शाम को रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उपशास्त्रीय गायक सतीश मिश्रा को सम्मानित किया गया। उन्होंने होरी एवम चैती के गीतों की प्रस्तुतियां दीं। रोटरी परिवार के सदस्यों ने जमकर फूल और गुलाल से होली खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बनारसी ठंडाई, स्वादिष्ट लजीज चाट एवं व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम सलाहकार रो. कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। संयोजक राजेश भाटिया एवं अजीत मेहरोत्रा ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन रो. दिनेश गर्ग ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें