इसके साथ ही 22 जुलाई को निविदा खोलने की तिथि तय की गई है। दिसंबर 2021 में रोपवे के लिए पहली बार निविदा जारी की गई थी, मगर, कंपनियों के रुचि नहीं लेने के कारण इस पर नए सिरे से काम किया गया।
रोपवे के निर्माण, विकास, संचालन और रखरखाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कं लि और वाराणसी विकास प्राधिकरण के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू के माध्यम से सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए की भूमिका निर्धारित की गई।