वाराणसी में एरनेस्ट एंड यंग एलएलपी को कंसलटेंट के रूप में नियुक्ति किया है। औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कंसलटेंट टीम बुधवार को वाराणसी पहुंची थी। यहां उद्योग विभाग की अधिकारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक की। औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद जल्द ही औद्योगिक पार्क बनाने काम शुरू किया जाएगा।
सहायक आयुक्त जिला उद्योग वीके वर्मा ने कहा कि 100 एकड़ में बनने वाले औद्योगिक पार्क के स्थापना के लिए अभी कंसलटेंट टीम वाराणसी का दौरा करके गई है। जमीन का चयन करने के बाद निदेशालय को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद इसके बाद पार्क बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
जमीन चिह्नित करने के बाद सरकार उसका अधिग्रहण करेगी और वहां उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वाराणसी में 1963 में चांदपुर औद्योगिक आस्थान की स्थापना हुई थी। इसके बाद से अभी तक कोई नई औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण नहीं हो पाया है। लेकिन अगर कंसलटेंट टीम की 100 एकड़ भूमि की कवायद पूरी हो जाती है तो जल्द ही वाराणसी को एक नया औद्योगिक पार्क मिल जाएगा। इसमें कई तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।