परिवार के सभी लोग गली में बाहर आ गए। हर तरफ चीखपुकार मच गई। बेबी वर्मा का बेटा दीपक वर्मा भी खारीकुआं स्थित बाइक पार्ट्स की दुकान से सीधे भाग कर घर पहुंचा। सूचना पाकर दशाश्वमेध पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ भी तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुटी। करीब सवा दस बजे महिला का शव मलबे से बाहर निकाला गया।
मलबे को हटाते एनडीआरएफ कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने बेबी वर्मा को मृत घोषित कर दिया। मकान के अंदर से एनडीआरएफ ने छह रसोई गैस सिलिंडर भी बाहर निकाले। गैस लीकेज की महक भी आ रही थी। घटनास्थल पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी काशी आरएस गौतम और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय पहुंचे और जांच की।