रोलबाल वर्ल्डकप विजेता महिला भारतीय टीम की सदस्य सुनीता गुप्ता रविवार को काशी पहुंचीं। इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस से वह कैंट स्टेशन पर उतरीं। कैंट स्टेशन पर काशी की बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सुनीता
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए वर्ल्डकप का फाइनल गत 22 फरवरी को खेला गया था। इसमें भारतीय महिला टीम ने फाईनल मुकाबले में ईरान को 6-4 से हरा दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
सुनीता
- फोटो : अमर उजाला
मिंट हाउस की निवासी सुनीता प्रदेश की इकलौती रोलबाल खिलाड़ी हैं, जिनका भारतीय टीम में चयन हुआ है। सुनीता गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में रोलबाल के लिए अलग से मैदान नहीं है। वह सड़कों पर प्रैक्टिस करती हैं।
4 of 5
सुनीता गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वह इस खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों में रुचि पैदा करना चाहती हैं। रोलबाल के लिए अलग से मैदान की मांग सरकार से करेंगी। सुनीता कस्तूरबा इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर हैं।