चुनाव प्रचार के लिए पहली बार पूर्वांचल आईं सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सपा के स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव को सुनने- दिखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार दोपहर वो हेलीकॉप्टर से जैसे ही जौनपुर के बटाऊवीर मैदान पहुंची वहां मौजूद जनता ने जयकारे लगाना शुरू कर दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के जिस मैदान में डिंपल यादव का कार्यक्रम था वह भीड़ के कारण छोटी पड़ गई। लोग उन्हें देखने के लिए मकानों की छत और पेड़ों पर भी चढ़ गए। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की की भी स्थिति उत्पन्न हुई। उनके भाषण के दौरान एक दो बार माइक भी खराब हुआ लेकिन जल्द ही ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव जब मंच से भाषण दे रही थीं तो सहसा उनकी नजर मैदान से दूर उन पेड़ों पर पड़ी जिसपर लोग चढ़े थे। डिंपल यादव ने मंच से आग्रह किया कि आप लोग पेड़ से उतर जाएं। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह का नजारा पहली बार देख रही हूं।साथ ही उन्होंने इलाहाबाद की घटना का जिक्र करते हुए उन्हें ऐसा करने से मना किया।
4 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले डिंपल यादव को हन्डिया और फ़िर इलाहाबाद में बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा था। दोनों ही जगह डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि फैन कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद डिंपल ने पहले कार्यकर्ताओं से उनके नाम पूछने शुरू किए और फिर कहा कि 'आपके नाम मैं भईया को दूंगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज पूर्वांचल के पहले दौरे में सपा उम्मीदवारों के जीत के रुप में मुंह दिखाई मांगा। उन्होंने कहा कि सपा उम्मीदवारों को जिताकर भैया को मजबूत बनाएं।