फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्डकप जीत घर लौटी काशी की बेटी, स्टेशन पर जोरदार स्वागत

Sun, 26 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सुनीता गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
रोलबाल वर्ल्डकप विजेता महिला भारतीय टीम की सदस्य सुनीता गुप्ता रविवार को काशी पहुंचीं। इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस से वह कैंट स्टेशन पर उतरीं। कैंट स्टेशन पर काशी की बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..  
विज्ञापन

2 of 5
सुनीता - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए वर्ल्डकप का फाइनल गत 22 फरवरी को खेला गया था। इसमें भारतीय महिला  टीम ने फाईनल मुकाबले में  ईरान को 6-4 से हरा दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
सुनीता - फोटो : अमर उजाला

मिंट हाउस की निवासी सुनीता प्रदेश की इकलौती रोलबाल खिलाड़ी हैं, जिनका भारतीय टीम में चयन हुआ है।  सुनीता गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में रोलबाल के लिए अलग से मैदान नहीं है। वह सड़कों पर प्रैक्टिस करती हैं। 

4 of 5
सुनीता गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने  बताया कि वह इस खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों में रुचि पैदा करना चाहती हैं।  रोलबाल के लिए अलग से मैदान की मांग सरकार से करेंगी। सुनीता कस्तूरबा इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनीता - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश की इकलौती रोलबाल खिलाड़ी सुनीता के स्वागत के लिए स्टेशन पर खड़े लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें