फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लूट की घटना का हवाला देकर वृद्धा से उतरवाए गहने, फिर लेकर भाग निकले; खंगाले गए सीसी कैमरे

Sat, 27 Jul 2024 10:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के तेलियाबाग में हुए दुस्सासिक वारदात के बाद चेतगंज थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल किया। तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तेलियाबाग इलाके की एक गली में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला को लूट की घटना का हवाला देकर दो उचक्के उनकी सोने की चेन और अंगूठी लेकर भाग गए। घटना की सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उचक्कों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


70 वर्षीय मालती देवी अपने घर से कपड़ा प्रेस कराने निकली थीं। वापसी के दौरान उनके घर के समीप की एक गली के मोड़ पर ही उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने उनसे कहा कि चाची आगे लूट हुई है। 

अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार कर रख लीजिए। इस तरह से गहना पहन कर अकेले नहीं निकलना चाहिए। आजकल सरेराह लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। दोनों की बातों पर विश्वास कर मालती देवी अपनी चेन और अंगूठी उतारी तो उन्हें रखने के लिए वह कागज दिए। 
विज्ञापन


मालती देवी कागज को पुड़िया जैसे लपेटी तो उसी दौरान उचक्कों ने बातों में उलझा कर उसे बदल दिया। मालती देवी घर गईं और पुड़िया खोली तो उसमें चेन और अंगूठी की जगह कंकड़ थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि चेन और अंगूठी की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें