फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने दो लोगों को काटा: किशोर की मौत, पकड़ने आए सपेरे को भी डसा, हालत गंभीर; चल रहा इलाज

Sat, 27 Jul 2024 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के सुआरी गांव में दो लोगों के सांप काटने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। छात्र जब बेहोश हुआ तो सूचना मिलते ही सपेरा भी पहुंच गया। पकड़ने की कोशिश कर सपेरे को भी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर थाना क्षेत्र के सुआरी गांव में घर की चारपाई पर सो रहे छात्र को सांप के काटने से मौत हो गई। शव को परिजनों ने पुलिस को बिना बताए नदी में केले के पत्ते पर रखकर विसर्जित कर दिया।

विज्ञापन


सुआरी गांव के रहने वाले दिनेश मौर्य का सबसे बड़ा पुत्र रिशु कक्षा 8 में दानगंज स्थित एक विद्यालय का छात्र था। वह घर में देर रात चारपाई पर सो रहा था। सांप के काटने से वह बदहवाश हो गया। परिजन उसे झाड़फूंक और इलाज के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, घर में सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को लोगों ने बुलाया। सांप ने उस सपेरे को भी काट लिया, जिसका एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें