फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बस से कुचलकर बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Sat, 10 Nov 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्षुब्ध लोगों ने आगजनी कर सड़क किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार की सुबह बस के कुचलकर सोनू (7) की मौत हो गई। सोनू का पिता मुस्ताक बस स्टैंड के पास ही ठेला लगाता है।  शनिवार की सुबह वह किसी काम से पिता के पास जा रहा था तभी स्टैंड से खुलकर मऊ जाने वाली बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो उठे।  मुआवजा और चालक की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर घटनास्थल के पास जाम लगाकर टायर जलाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। सूचना पर एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मश्क्कत के बाद दोपहर बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें