फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार करोड़ से बनेंगी सड़कें, पुल और पुलिया; सीएम योगी ने दी हरी झंडी

Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री ने सोमवार को वाराणसी और आजमगढ़ मंडल से आने वाले प्रदेश सरकार के आठ मंत्रियों और करीब 34 विधायक, एमएलसी साथ बैठक की। प्रदेश सरकार में मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ उनकी पार्टी के विधायक भी आए।
विज्ञापन
वाराणसी में एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में वाराणसी और आजमगढ़ मंडल से जुड़े सात जिलों के विकास का खाका खींचा। वाराणसी के आठ विधायकों और तीन एमएलसी के क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलिया निर्माण के लिए करीब दो हजार करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दी। इसी तरह छह और जिलों के 600-700 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क, पुल और पुलिया निर्माण को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को वाराणसी और आजमगढ़ मंडल से आने वाले प्रदेश सरकार के आठ मंत्रियों और करीब 34 विधायक, एमएलसी साथ बैठक की। प्रदेश सरकार में मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ उनकी पार्टी के विधायक भी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक विधायक से बात की और सड़क, पुल और पुलिस निर्माण से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी ली। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा कि दो सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजें। सभी सड़कों, पुल और पुलिया का निर्माण होना है। वाराणसी में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में करीब दो हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं। जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता पर कराए जाने हैं।

ये आठ मंत्री मौजूद रहे
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी और खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव।
विज्ञापन


ये विधायक भी मौजूद रहे
एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. सुनील पटेल, डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। साथ ही एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसीपी शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, सीडीओ हिमांशु नागपाल, डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव मौजूद रहे।

जनसभा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, सीएम आज करेंगे स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भाजपा नेताओं से ली है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों से ज्यादा लोग आएंगे। तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता व लोग आएंगे। जनसभा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जनसभा स्थल का निरीक्षण करने सेवापुरी जाएंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें