फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP IAS Transfer: मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन का तबादला, जानें- किसको मिली नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

Mon, 28 Jul 2025 11:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन का गोंडा में तबादला किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला सोमवार की रात में किया गया। इनमें मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन का तबादला भी किया गया। प्रियंका निरंजन को अब गोंडा का डीएम बनाया गया। जबकि पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।   
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका निरंजन उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी बनने से पहले वह बस्ती जिले की डीएम थीं। अपने पूर्व कार्यकाल में वह जालौन की डीएम, लखनऊ सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव और मिर्जापुर की मुख्य विकास अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जालौन से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसी विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शोध छात्रा प्रियंका निरंजन ने 2012 की सिविल सेवा परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त किया था।  
विज्ञापन


इन अधिकारियों का हुआ तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें