हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गीता और बेटे संजय और अनूप समेत अन्य परिजन बेसुध हो गए। बेटे अनूप ने बताया कि पिता पूजा पाठ कराते थे। नगर निगम के डंपर चालक की लापरवाही ने पिता की जान ले ली। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।
लहरतारा स्थित पेट्रोल पंप के पास जयपुर राजस्थान की स्लीपर बस में यात्री का शव मिला। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार बीमारी के चलते अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, परिजनों ने बताया कि सांस फूलने की बीमारी थी।
थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार अधेड़ की शिनाख्त राजस्थान के टोंक स्थित तिबडू थाना अंतर्गत मतमाड़ा निवासी सत्यानारायण शर्मा (45) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि वह जयपुर से सवार होकर बनारस आया। सभी यात्री उतर गए लेकिन वह स्लीपर सीट पर सोया था। जगाने पर कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। ब्यूरो