हरिश्चंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों ने विजय के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अपने घर के सामने शव रखकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। हरिश्चंद्र के पिता अलगू ने आरोप लगाया कि उनके और विपक्षी के बीच जमीन विवाद चल रहा है। उसी की रंजिश में उनके बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत को सभी ने शव सौंपने से इंकार कर दिया। लगभग छह घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में सफल हुई। उधर, हरिश्चंद्र के परिजनों ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता था। लगभग दो महीने पहले वह विदेश से कमा कर घर आया था।
रिंग रोड चौराहे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक पुरबपुर गांव निवासी राजेश पटेल (24) बुधवार देर शाम अपने मित्र से मिलने रिंग रोड आया था। वापस लौटते समय वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौराहे पर सिग्नल खुलने के बाद चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया उसी समय बाइक सवार राजेश बाइक लेकर ट्रक के सामने आ गया। चालक जबतक ब्रेक लगाता बाइक ट्रक के नीचे आ गया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश का पैर फ्रैक्चर हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।