मातलदेई चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार अंजली की शादी भदोही के दल्लोपुर में हुई थी। पिछले छह माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पिता बासुदेव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मां ऊषा देवी जैसे ही होश में आई तो वह बेटी की मौत सूचना मिलते ही बेसुध हो गई। मां यही कहती रही कि ई ललनवा कब कइसे रही...। बिलखते और रोते हुए परिजनों को देख हर किसी की आंखें डबडबा गई।