हादसे से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। आशीष के पिता रामबचन के अनुसार वह गैस एजेंसी में मालवाहक ऑटो चलाता था और घर का एकलौता बेटा था। मां बिटुना देवी भी बेसुध रहीं। उधर, कबाड़ी का काम करने वाले लखन के परिजन भी बेसुध रहे। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी दोनों परिवारों के यहां पहुंचे और ढांढस बंधाया। पुलिस के अनुसार उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
वाराणसी के गोलगड्डा स्थित देसी शराब ठेका के पास गुरुवार शाम अनियंत्रित कार चार लोगों को धक्का मारते हुए मंदिर की दीवार से टकरा गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार चालक की पिटाई की और कार क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने किसी तरह चालक को मुक्त कराया और सभी घायलों के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। शिवपुर निवासी कार चालक अतुल कुमार पड़ाव से चौकाघाट की ओर जा रहा था।
गोलगड्डा देशी शराब ठेका के पास कार का अगला चक्का भ्रष्ट हो गया। कार सड़क किनारे मौजूद गोलगड्डा निवासी रेनू (30), उर्मिला (26), बुलबुल डेढ़ वर्ष और साइकिल पर फेरी लगा कर प्लास्टिक का सामान बेचने वाले शैलपुत्री इलाके में रहने वाले अनीसउल इस्लाम (40) को धक्का मारते हुए सड़क किनारे मंदिर की दीवार से जा टकराई। पुलिस ने तुरंत घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया।
पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
आदमपुर स्थित तेलियानाला घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा में 25 वर्षीय युवक का शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर आदमपुर अजीत कुमार वर्मा के अनुसार नीले रंग की जींस और काले रंग की टी शर्ट पहने युवक के जेब से मोबाइल बरामद किया गया है, जिससे परिक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भिजवाया गया है। वहीं शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।