फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Fri, 23 Jul 2021 04:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नक्खीघाट के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में दोनों छात्राएं स्कूटी से छिटक कर सड़क पर जा गिरीं। जब तक लोग दौड़ते ट्रैक्टर चालक स्कूटी को रौंदता हुआ चौकाघाट की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से स्कूटी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नक्खीघाट तिराहे के पास स्कूटी सवार छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय ने बताया कि दोनों छात्रात्रों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जलालीपुरा निवासिनी सीमा परवीन (22) व ख्वाजापुरा की इशरत जहां (21) बुलानाला स्थित पीजी कालेज में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। शुक्रवार सुबह दोनों स्कूटी पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए परमानंदपुर स्थित सेंटर पर जा रहीं थीं।

नक्खीघाट के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में दोनों छात्राएं स्कूटी से छिटक कर सड़क पर जा गिरीं। जब तक लोग दौड़ते ट्रैक्टर चालक स्कूटी को रौंदता हुआ चौकाघाट की ओर भाग निकला। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पहिए के नीचे आने से दोनों छात्राएं बाल-बाल बचीं। हालांकि टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। हादसे की जानकारी पाकर छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें