फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: घर के सामने खड़े छात्र को बेकाबू मालवाहक ने कुचला, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

Sat, 13 Nov 2021 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र जाल्हूपुर निवासी अनुज शनिवार दोपहर घर के सामने खड़ा था। इसी बीच बलुआ की ओर से चंद्रा चौराहे की तरफ जा रहा तेज रफ्तार मालवाहक अनुज को कुचल दिया। भागने के चक्कर में मालवाक ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जाल्हूपुर बाजार स्थित कच्चा बाबा मंदिर के पास शनिवार को अनियंत्रित मालवाहक वाहन से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भागते समय वाहन एक बाइक को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गई। इस दौरान वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 
विज्ञापन


चंद्रा-बलुआ मार्ग स्थित जाल्हूपुर निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र अनुज सिंह (18) सुधा देवी महाविद्यालय में ग्रेजुएशन का प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार का इकलौता बेटा अनुज दोपहर डेढ़ बजे घर के सामने खड़ा था। इसी बीच बलुआ की ओर से चंद्रा चौराहे की तरफ जा रहा तेज रफ्तार मालवाहक घर के सामने खड़े अनुज को धक्का मारते हुए बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद वाहन विद्युत पोल से जा टकरा गया। हादसे में लहूलुहान अनुज को लेकर परिजन निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गाड़ी मालिक और चलाक की तलाश में जुटी पुलिस

दो बहनों पर इकलौते भाई अनुज की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनुज के चचेरे भाई जीत बहादुर सिंह ने वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वाहन पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक का पता लगा रही है। 

मिट्टी खोदाई के समय जेसीबी से दबकर महिला की मौत

चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में शनिवार की देर शाम जेसीबी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी मालिक और महिला के परिजनों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद शव का दाह संस्कार करा दिया गया।

थाना अंतर्गत बर्थरा कलां निवासी खुरम राजभर की पत्नी रजदेई (38) शाम के समय शौच के लिए झाड़ी की तरफ गई थी। इसी बीच मिट्टी खोदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में महिला आ गई। मौके पर ही रजदेई की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी मालिक, ग्रामीण और परिजनों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया और शव का दाह संस्कार कराया।

ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत 

जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर के समीप शनिवार शाम रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात का शव पुलिस ने बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक किसी ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

बाइक हटाने के विवाद में भाइयोें के बीच मारपीट

सारनाथ के रुप्पनपुर में शनिवार को गली में खड़ी बाइक हटाने को लेकर भाइयों में मारपीट हो गई। इस बीच पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। रुप्पनपुर निवासी शिव शंकर का आरोप है कि मकान के सामने गली में बड़े भाई रामाश्रय ने बाइक खड़ी कर दी थी। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। जब बाइक हटाने के लिए कहा तो रामाश्रय ने विवाद कर लिया। इस दौरान मारपीट हो गई। 
विज्ञापन

मालवाहक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के समीप शनिवार सुबह मालवाहक वाहन ने साइकिल सवार हरिश्चंद्र उर्फ प्रधान (22) को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वाहन भदोही से शहर की ओर जा रहा थाी। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान सत्तनपुर गांव निवासी के रूप में की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें