दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिर्जामुराद क्षेत्र के छोटी खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार उस समय हादसे का शिकार हो गई जब चालक को झपकी लग गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक डंपर में घुस गई। हादसे में एक सैनिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सैनिक ने माैके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की अस्पताल में माैत हुई है। वहीं, अन्य का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के ग्राम खरनागरहा निवासी शिवजी सिंह (45) अपनी पत्नी मीरा (43) चचेरे भाई अजय ऊर्फ राजू (44) बेटी सोनम (20) व मां अलका के साथ कार से महाकुंभ स्नान करने के लिए 24 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात सभी कार में सवार होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। क्षेत्र के खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब नाै बजे कार चालक को झपकी आ जाने के कारण नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक डंपर में घुस गई।
सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने सैनिक शिवजी सिंह, चचेरा भाई राजू सिंह व बेटी सोनम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां अलका सिंह व पत्नी मीरा सिंह इलाज चल रहा है।