मामला मुर्दहा बाजार के एक फर्म से जुड़ा हुआ है। यहां के कर्मचारी को साइबर अपराध संबंध में नोटिस मिली है। नोटिस के संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
चोलापुर के मुर्दहा बाजार स्थित एक फर्म से संबंधित आधार कार्ड और पैन कार्ड धारक को साइबर क्राइम के संबंध में तेलंगाना के निजामाबाद कमिश्नरेट के आर्मूर पुलिस स्टेशन का नोटिस मिला है। उससे जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि जिसे नोटिस मिला है, वह वाहन चलाता है।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस की नोटिस जिसको मिली है, वह मुर्दहा बाजार के एक व्यक्ति के यहां ड्राइवर था। उसने बताया कि वाहन मालिक उसका आधार और पैन कार्ड लेकर एक फर्म बनाया था। इसके बदले में वाहन मालिक ने उसकी सैलरी बढ़ा दी थी।
फर्म से क्या काम हुआ और क्या नहीं हुआ, उसे कुछ भी नहीं पता है। वहीं, तेलंगाना पुलिस की नोटिस के अनुसार फर्म के ही बैंक खाते में साइबर क्राइम का पैसा बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुआ है। उधर, नोटिस के संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
वाहन मालिक सॉफ्टवेयर बनाता है
मुर्दहा बाजार के लोगों ने बताया कि जिसे नोटिस मिली है, उसका वाहन मालिक सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है। हाल के वर्षों में उसके जीवन में गजब का परिवर्तन आया है। वह जब अपने ड्राइवर का ही आधार और पैन कार्ड लेकर फर्म बनाकर काम करने लगा तो बाकी अन्य लोगों के साथ पता नहीं क्या-क्या किया होगा?