हालांकि उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने पर लगभग 40 मिनट बाद पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। एक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की पहचान सुंदरपुर निवासी विनीत मिश्रा और बलुआ निवासी इंद्रजीत के तौर पर हुई है। अन्य दो के भी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।
कचहरी स्थित वरुणा पुल पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजगीर जय लाल मांझी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की खोजबीन कर रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरी गांव निवासी जयलाल मांझी (40) वरुणा पुल के समीप किराए के मकान में रहता था। रविवार तड़के 3.30 बजे वह कचहरी वरुणा पुल से नदेसर की ओर जा रहा था कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सुबह उसके साथी रविंद्र ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।