फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च: कोरोना ने शरीर की कोशिकाओं को पहुंचाया नुकसान, बीएचयू के महिला महाविद्यालय में हुआ शोध

Sun, 31 Oct 2021 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के महिला महाविद्यालय में बायोइनफार्मेटिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव मिश्र के निर्देशन में हुए शोध में यह परिणाम सामने आया है। 
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की वजह से शरीर की कोशिकाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसमें पैंक्रियाज की कोशिकाएं भी शामिल हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के महिला महाविद्यालय में बायोइनफार्मेटिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव मिश्र के निर्देशन में हुए शोध में यह परिणाम सामने आया है। 

विज्ञापन


महिला महाविद्यालय से डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि ही में यह शोध पत्रिका जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन में प्रकाशित भी हो चुका है। इसमें शोधार्थी भव्या और पूर्व शोध छात्रा डॉ. एकता पाठक ने मधुमेह और सार्स-को-वी-2 के बीच संबंध का पता लगाया है।

सार्स-को-वी-2 वायरस संक्रमित अग्न्याशय के एकल-कोशिका- आरएनए डेटा और बल्क-आरएनए डेटा के बायोइनफॉरमैटिक्स विश्लेषण से अहम जानकारियां मिली है। इसमें यह भी पता चला कि कोरोना वायरस पैंक्रियाज सहित अन्य मानव अंगों को भी संक्रमित करता है। अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों में मधुमेह के साथ सबसे अधिक मृत्यु दर के रूप में दिखाई देती है।
विज्ञापन

पढ़ेंः 2016 से सीएमओ पद पर कार्यरत डॉ. वीबी सिंह सेवानिवृत्त, प्रभारी सीएमओ बने डॉ. राहुल सिंह

Trending Videos
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू में स्क्रब टाइफस के 11 मरीज मिले

डेंगू, मलेरिया, कोरोना के बीच अब स्क्रब टाइफस (कीड़े-मकोड़े से होने वाला बुखार) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई जांच में 11 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इसमें वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के रहने वाले लोग शामिल हैं। 

डेंगू से ही मिलते जुलते लक्षण स्क्रब टाइफस के भी होते हैं। धीरे-धीरे पूर्वांचल में इसके मरीजों के मिलने के बाद अब सतर्कता बरती जा रही है। बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. गोपाल नाथ ने बताया कि अक्तूबर महीने में ही वाराणसी और आसपास के जिलों से आए 23 सैंपल की जांच में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

इसके पहले भी 63 सैंपल की जांच में 24 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है। स्क्रब टाइफस के लक्षण में तेज बुखार आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होना है। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 
पढ़ेंः वाराणसी में मुख्य न्यायाधीश: बाबा दरबार में नवाया शीश, गंगा आरती में भी हुए शामिल, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें