वाराणसी के संकुल भवन के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाराणसी के संकुल भवन के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही की तहरीर पर वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लालपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर कार्यरत कर्मवीर सोमवार को संकुल भवन ताड़ी खाना तिराहा के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार मैजिक (यूपी 65 डीटी 2172) ने पीछे से कर्मवीर को टक्कर मार दी और फरार हो गया।
सड़क पर उछलकर गिरने के कारण कर्मवीर लहूलुहान हो गए। मौके पर साथ में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जगदीश चौहान, सिपाही बृजेश चौहान और रामेश्वर तिवारी ने आननफानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।