फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार महिला की मौत, तीन दिन पहले आई थी मायके

Fri, 19 Nov 2021 12:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जंसा थाना अंतर्गत सोनबरसा निवासी भोला पटेल की पुत्री ममता पटेल  तीन दिन पूर्व पूजा-पाठ करने के लिए मायके आई थी। गुरुवार दोपहर के समय घर से वह साइकिल से खरीदारी करने के लिए निकली तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई । 
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के गोराई बाजार में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार ममता (29) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल पूर्वक लाठी भांजकर तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पूर्व ही ममता ससुराल से मायके आई हुई थी।
विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत सोनबरसा निवासी भोला पटेल की पुत्री ममता पटेल की शादी पांडेयपुर के रहने वाले प्रदीप से हुई है। तीन दिन पूर्व पूजा-पाठ करने के लिए ममता सोनबरसा स्थित मायके आई थी। गुरुवार दोपहर के समय घर से वह साइकिल से खरीदारी करने के लिए गोराई बाजार गई थी और घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।  मौके पर ही ममता की मौत हो गई।

इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर बाजार में किराना सामान खरीद रहे मिठाई लाल विश्वकर्मा निवासी गोराडीह की बाइक को भी क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ से जा टकराया। मौके पर लोगों ने ममता को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ ममता के शव को बाजार स्थित सड़क पर रखते हुए वाराणसी-भदोही मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बलपूर्वक धरनारत लोगों को खदेड़ा

ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ परिजनों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन शाम तक नहीं माने। सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी और जंसा थाने की पुलिस ने रास्ता खाली कराने पर जोर दिया तो लोग उग्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने बल पूर्वक लाठी के बल पर धरना दे रहे लोगों को खदेड़ा और लगभग तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

वहीं ममता की सास निर्मला देवी का आरोप था कि जंसा पुलिस ने पिटाई करते हुए जबरन शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा लाठी भांजने में कई लोग घायल हुए। ममता के दो बच्चे आराध्या 5 वर्ष व दो साल का एक  बेटा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र पटेल ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
पढ़ेंः जौनपुर में पत्नी संग चचेरे भाई ने की दो बहनों की हत्या, शौचालय निर्माण को लेकर फावड़े से बोला हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें